फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंदिर जाते समय महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 में उस समय अफरातफरी मच गई जब मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर-21 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सेक्टर-21 निवासी कृष्णा गोयल सोमवार शाम को पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। जब वह सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचीं, तो काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक पीछे से आए। अचानक एक्टिवा से उतरकर उन्होंने महिला के गले से करीब डेढ़ तोला वजन की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता महिला आरोपियों का वाहन नंबर नोट नहीं कर सकीं, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को पहचान सकती हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि फुटेज से आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में मदद मिल सकती है। यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें