फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में चुराया था तीन तोले सोने का कड़ा: 70 साल की लक्ष्मी और 58 साल की कर्मजीत का कांड, गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 09:55 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति 26 मार्च को पत्नी के साथ भंडारे में पहुंचा था। भीड़ के दौरान पत्नी के हाथ से करीब तीन तोले का सोने का कड़ा गायब हो गया। तलाश के बाद भी कड़ा नहीं मिला। 27 मार्च को थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में शिकायत दी गई। जांच में पंजाब की कुछ महिलाओं के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जीरकपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
arrest - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु के हाथ से करीब तीन तोले का सोने का कड़ा चोरी हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने पंजाब की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दोनों को जीरकपुर से पकड़ा गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 70 वर्षीय लक्ष्मी कौर और 58 वर्षीय कर्मजीत कौर के रूप में हुई है। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति 26 मार्च को पत्नी के साथ भंडारे में पहुंचा था। भीड़ के दौरान पत्नी के हाथ से करीब तीन तोले का सोने का कड़ा गायब हो गया। तलाश के बाद भी कड़ा नहीं मिला। 27 मार्च को थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में शिकायत दी गई।
विज्ञापन


जांच में पंजाब की कुछ महिलाओं के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जीरकपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अन्य महिलाओं के साथ मिलकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं और कड़े की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी कौर पर पंजाब और हरियाणा में करीब 10, जबकि कर्मजीत कौर पर चार मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लिए विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें