पंचकूला। बुढ़नपुर स्थित मकान में अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। महिला कालिंद्री ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है और जब मंगलवार दोपहर को घर लौटी तो घर का गेट खुला हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।