फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए आइडिया दो...10 हजार रुपये का इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने को लेकर इंस्पायर अवार्ड के लिए इस बार छठी से 12वीं के विद्यार्थी अप्लाई कर सकेंगे। इस अवार्ड में आइडिया अगर हिट हो गया तो विद्यार्थियों को दस हजार का प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसमें आइडिया सेलेक्ट होने पर भारत के राष्ट्रपति की ओर से विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड की आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। इसमें पहली बार छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी आइडिया दे पाएगी। पिछले साल तक छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी आइडिया दे पाते थे। इसके लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभाग बैठक कर जल्द ही प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से आवेदन मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें