फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती : श्रीराम मंदिर से आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन सेक्टर-2 के श्रीराम मंदिर से मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचेंगे। श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला के संचालक संदीप चुघ ने बताया कि इस विशाल शोभा यात्रा का आयोजन जिला प्रशासन और श्री कृष्ण कृपा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शोभा यात्रा सेक्टर-2 श्रीराम मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-4, सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-9, सेक्टर-8, सेक्टर-8/7 डिवाइडिंग रोड और गीता चौक (शॉलीमार) से होकर सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। इस दौरान अलग-अलग सेक्टरों की मार्केट एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। शिव मंदिर सेक्टर-9 में गीता पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में श्रीमद्भगवद्गीता, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण और गणपति के रूप को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ-साथ कलाकारों द्वारा लाइव भजन और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें