फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हवन के साथ गीता जयंती समारोह शुरू, संस्कृत श्लोकों से गीतामयी हुआ माहौल

विज्ञापन
गीता चौक पर हवन करते श्रद्धालु। संवाद 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। गीता जयंती के जिलास्तरीय समारोह का सोमवार को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने गीता जयंती चौक पर हवन में आहुति डालकर शुभारंभ किया। संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकों के उच्चारण से पंचकूला को गीतामयी बना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गीता के उपदेशों पर सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण कृपा परिवार पिछले काफी समय से गीता जयंती के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता उपदेश में कहा - कर्म करो फल की इच्छा मत रखो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंसान को जीवन में अच्छे कर्म कर फल की इच्छा भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। तीन दिवसीय गीता महोत्सव जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों का नजारा जिलेवासियों को देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, नगर निगम कमिश्नर अपराजिता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें