पंचकूला।
रेड रिबन क्लब की ओर से शुक्रवार को जिला स्तर पर रेड रन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सेक्टर-1 के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई। रेड रन एक्टिविटी का आयोजन लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करना है।
प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमन-14 की चार छात्राओं ने भाग लिया। इसमें पहला स्थान बीए की छात्रा किरण ने हासिल किया। वहीं, दूसरा स्थान बीए की प्रीति ने प्राप्त किया। दोनों छात्राओं का राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा सेतिया व रेड रिबन की प्रभारी डॉ. ज्योति शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इनाम जीतना ही एकमात्र लक्ष्य :
इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खुद को चुनौती देना पसंद करती हूं। स्कूल टाइम से दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती आई हूं, जब कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम होते हैं तो लग्न से हिस्सा लेती हूं। इस मेहनत का परिणाम में पहला स्थान हासिल किया। अब राज्य स्तर के लिए कड़ी मेहनत करके इनाम जीता ही एकमात्र लक्ष्य है। -किरण, बीए तीसरी साल की छात्रा
अभिभावकों का सिर ऊंचा करना है :
जब यह खिताब मिला तो बहुत खुशी हुई। इनाम जीतने से मेरे अध्यापक व माता-पिता बहुत प्रसन्न हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहीं हूं और उस प्रतियोगिता में ही जीत हासिल कर अपने अभिभावकों का सिर ऊंचा करना चाहती हूं। -प्रीति, बीए दूसरी वर्ष की छात्रा