फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 27 जुलाई से शुरू होगा गिन्नी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ और पंचकूला में होंगे मुकाबले, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्वर्गीय सरदार जसविंदर सिंह (गिन्नी) मेमोरियल अंडर-16 कंबाइंड बॉयज एवं गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 27 जुलाई से चंडीगढ़ और पंचकूला में शुरू होगा। प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव और वरिष्ठ कोच रहे स्वर्गीय सरदार जसविंदर सिंह की स्मृति में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के मुकाबले चंडीगढ़ ट्राईसिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड और पंचकूला क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम सुपर सब पैटर्न के तहत 12 खिलाड़ियों को शामिल कर सकेगी।
विज्ञापन


सभी टीमों को मिलेंगे कम से कम चार मैच
आयोजकों ने बताया कि सभी टीमों को 30-30 ओवर के कम से कम चार लीग मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के मैच रेड बॉल और पारंपरिक सफेद क्रिकेट पोशाक में खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन


डे-नाइट होंगे निर्णायक मुकाबले
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को विभिन्न परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा और प्रतियोगिता का रोमांच भी बढ़ेगा। आयोजकों का कहना है कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें