फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में सामान्य व पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव 2026: शिकायतों के लिए जारी किए मोबाइल नंबर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बनाए कैंप कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचकूला में सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आमजन चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए सीधे इन अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आईएएस अधिकारी डी. सुरेश को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतों के लिए उनसे मोबाइल नंबर 7696288340 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए उनसे मोबाइल नंबर 7696843374 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

दोनों पर्यवेक्षकों के कैंप कार्यालय सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बनाए गए हैं। सामान्य पर्यवेक्षक का कार्यालय कमरा नंबर-9 और पुलिस पर्यवेक्षक का कार्यालय कमरा नंबर-8 (ग्राउंड फ्लोर) में रहेगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी तुरंत संबंधित पर्यवेक्षकों को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें