फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैस किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें<bha>;</bha> दुकानों पर लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ता, बाजारों पर भी असर ब्लैक में बिक्री के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में रसोई गैस की किल्लत से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा, जबकि गैस की कमी के कारण बाजारों में दुकानें बंद होने लगी हैं।
सेक्टर-16 स्थित आशीर्वाद गैस एजेंसी और देवी नगर की इंद्र गैस एजेंसी पर रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तय समय पर गैस नहीं दी जा रही और कुछ जगहों पर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर-16 गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नाराजगी जताई। इस दौरान एक महिला गैस न मिलने पर भावुक होकर रोने लगी। स्थिति को संभालने के लिए संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद भीड़ को शांत कराया गया।
गैस संकट का असर अब बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है। सेक्टर-15 और 16 मार्केट में कई दुकानों पर ताले लटके नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि गैस न मिलने से उनका काम ठप हो गया है और उन्हें दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं।
सेक्टर-15 मार्केट के प्रधान ने बताया कि गैस की लगातार कमी से छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


गैस न मिलने से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट
रेहड़ी मार्केट के प्रधान रिपु दमन ने कहा कि गैस न मिलने से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो सभी दुकानें बंद करनी पड़ेंगी। दुकानदार सुनील ने बताया कि गैस की कमी के चलते सेक्टर-15 मार्केट में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। कई दुकानदार मजबूरी में दुकानें बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें