फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 8 जनवरी से एमडीसी की सोसाइटी नंबर 32 में डाली जाएगी गैस पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में लोगों को जल्द ही घरेलू गैस सिलिंडर से मुक्ति मिल जाएगी। लोगों को घरों में ही पाइप के जरिये पीएनजी उपलब्ध होगी। शहर में सीएनजी गैस पाइप बिछाने का काम शुरू तेजी से चल रहा है और रिहायशी क्षेत्र मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 पंचकूला से इसकी शुरुआत होने जा रही है। दो सोसाइटियों में पाइप के जरिये गैस पहुंचनी शुरू हो जाएगी। सोसाइटी नंबर-29 और 32 में फ्लैटों में पाइप लाइन डालने की स्वीकृति दे दी है, जिसका शुभारंभ 8 जनवरी को महापौर कुलभूषण गोयल करेंगे।
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद लोगों को सिलिंडर के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही सेक्टर - 16 पंचकूला के पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस 10 दिन बाद मिलनी शुरू हो जाएगी। उसके बाद अन्य घरों तक पाइप के जरिये गैस पहुंचाने का काम शुरू किया जाएगा। महापौर ने कहा कि शहर में घरेलू गैस सिलिंडर के झंझट से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। गृहणियों की रसोई तक पाइप के जरिये रसोई गैस पहुंचाने की योजना है। नगर निगम पंचकूला की ओर से मुख्य पाइप लाइन बिछाने के लिए इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लि. को परमिशन दी गई थी। मुख्य पाइप लाइन बिछाने के बाद सेक्टरों में अलग लाइन बिछाकर व्यवसायिक, रिहायशी और इंडस्टि्रयल क्षेत्र में पाइपों के जरिये गैस सप्लाई शुरू हो जानी है। पाइप लाइन के जरिये रसोई में गैस पहुंचने से जहां सिलिंडर की बुकिंग कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, वहीं सिलिंडर के फटने का खतरा भी कम होगा। इसके अलावा लोग जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना बिल उपभोक्ता के पास आएगा। साथ ही गैस सिलिंडरों के कारण होने वाले हादसों पर भी नियंत्रण लगेगा। 25 प्रतिशत खर्च में कमी जाएगी।
पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पाइप लाइन के जरिये सप्लाई होने वाली गैस का मासिक बिल आएगा। इसके लिए काकायदा मीटर लगेंगे। गैस की सप्लाई के लिए सेंटर भी बनेगा। लाइनें बिछने के बाद उपभोक्ताओं को इसके लिए कनेक्शन देने शुरू किए जाएंगे। इंडियन आयल अदानी गैस प्राइवेट लि. को मुख्य लाइन बिछाने के लिए परमिशन दी है। मेयर ने कंपनी को स्पष्ट हिदायत दी है कि वह पाइप लाइन बिछाने के बाद नियमानुसार कार्य करे। मेन लाइन मौलीजागरां से सेक्टर 12, 14 और सिंहद्वार मनसा देवी कांप्लेक्स से सूरज सिनेमा पुराना पंचकूला तक बिछाई है। एक पाइप लाइन रामगढ़ से मोगीनंद की तरफ डाली गई है, जिससे घग्गर पार सेक्टरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें