फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में गैस संकट गहराया, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्लाई आधी रह गई, रोजाना 2000 उपभोक्ता प्रभावित होटल-ढाबे भी संकट में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिससे घरेलू रसोई के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालक भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि रोजाना हजारों उपभोक्ता गैस से वंचित रह रहे हैं।
शहर में संचालित सात गैस एजेंसियों के माध्यम से एचएमटी, बरवाला, पंचकूला, रामगढ़ और रायपुर रानी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई होती है। प्रतिदिन करीब 3500 सिलेंडरों की बुकिंग होती है, लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण केवल लगभग 1500 सिलेंडर ही उपभोक्ताओं तक पहुंच पा रहे हैं। इससे रोजाना करीब 2000 उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गैस की कमी का असर होटल, ढाबा और छोटे खाद्य कारोबारियों पर भी साफ दिख रहा है। कई संचालक अब डीजल भट्टी और इंडक्शन चूल्हों का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। एजेंसी संचालक सप्लाई कम आने की बात कह रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सप्लाई को जल्द सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें