फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण अन्न योजना छह माह और जारी रखी जाए : कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का लाभ छह महीने और बढ़ाने की अपील की है, जिससे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं और दालें मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि यह विस्तार यकीनी बनाएगा कि गरीब और जरूरतमंद भूखे पेट न सोएं और उनको अपना गुजारा करने के योग्य भी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने मोदी को इस संबंधी भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्रालय को सलाह देने की अपील की।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पहले एलान के साथ कोविड के कठिन समय के दौरान एनएफएसए के गरीब लाभार्थियों को हुए बड़े लाभ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए देशव्यापी तालाबंदी से न केवल देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ी है, बल्कि लोगों की आय और बचत में भी बड़ी कमी आई है। इस लाभ में विस्तार करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉकडाउन को लगभग तीन महीने हो गए हैं। पंजाब में औद्योगिक गतिविधियां बहाल हो जाने के बाद भी लोगों खासकर गरीबों की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2.60 लाख औद्योगिक इकाईयों में से 2.32 लाख से अधिक यूनिट चालू
उन्होंने बताया कि राज्य में 2.60 लाख औद्योगिक इकाईयों में से 2.32 लाख से अधिक यूनिट चालू हो गए हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान वेतन के हुए नुकसान के कारण लोगों खासकर एनएफएसए के गरीब लाभार्थियों की खरीद क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है। कैप्टन ने कहा कि बंदिशों में ढील देने से कोविड-19 के मामलों में विस्तार होने का रुझान देखा जा रहा है और आगे लॉकडाउन और बंदिशों को रद्द नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में छह महीने का विस्तार करने से इस मुश्किल घड़ी में एनएफएसए के जरूरतमंद लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें