कालका। गढ़वाल सभा के भवन में गढ़वाल सभा की बैठक हुई। बैठक गत दिनों सभा के पूर्व प्रधान भगवान सिंह मिश्रवाण पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि हमले के आरोपी रविंद्र पुरोहित पुत्र दाताराम पुरोहित, गढवाल सभा के पूर्व प्रधान को सभा से निष्कासित और प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया जाए। यह जानकारी सभा के प्रधान आनंद बिष्ट एवं महासचिव राजेश थपलियाल ने दी। संवाद