फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल टेबल टेनिस के नए चैंपियन बने जी. साथियान

विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान शॉर्ट लगाते जी साथ्यान। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जी. साथियान ने सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। उन्होंने टॉप सीड शरथ कमल को शिकस्त देकर यह खिताब जीता है। यह वही साथियान हैं जो कि दो साल पहले कटक में एकदम करीब से इस खिताब से वंचित रह गए थे। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जैसे ही उन्होंने मैच जीता तो दोनो हाथ उठाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं चैंपियनशिप के पहले वरीय शरथ कमल अपना 10वां नेशनल खिताब जीतने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

जी साथियान ने मैच जीतने के बाद कहा कि तीसरी बार वह काफी भाग्यशाली रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कंधों से बोझ उतर गया है। साथियान को मिली 4-2 की जीत ने उनको खिताब के साथ 2.50 लाख रुपये की इनामी राशि का हकदार बना दिया। 2-0 की बढ़त लेने के बाद शरथ कमल ने मैच में वापसी की और मैच को 2-2 पर लाकर खड़ा कर दिया लेकिन साथियान ने दोबारा 3-2 से बढ़त ले ली। उन्होंने इसके बाद शरथ को कोई मौका न देकर मैच को 4-2 से जीत लिया।
इस हार पर शरथ कमल ने कहा कि यह एक अच्छा मैच था। उन्होंने कहा कि पांचवें गेम में एकाग्रता भंग होने के कारण वह यह मैच हार गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो गलतियां कीं और उसकी वजह से ही उनको परेशानी हुई। इस फाइनल मुकाबले में पीएसपीबी के खिलाड़ी जी साथियान ने ए शरथ कमल को 11-6, 11-7, 10-12, 7-11, 11-8,11-8 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में ए शरथ कमल ने मानव ठक्कर को 11-8, 5-11,14-12, 11-9, 9-11, 17-15 से हराया जबकि जी साथियान ने स्नेहित को 13-11, 11-5, 11-9,11-5 से शिकस्त दी।

विनिंग ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी शरथ कमल और जी. साथ्यान। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें