बरवाला। बरवाला में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं तक बिजली बिल न पहुंचाए जाने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। वीरवार को धरने के बाद अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को बिजली बिल उन तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी बिजली बिल नहीं मिल पाए। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है।
उपभोक्ता लालचंद, रूपचंद, सोहन लाल, धर्मपाल, विक्रम राणा, परमाल सिह आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण उन पर कई-कई महीने का बिजली बिल का भार बढ़ता जा रहा है। बिल भरने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर जो लेट फीस लगेगी उसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा। अगर जल्द समस्या का हल नहीं किया गया तो वे इसकी लिखित शिकायत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को करेंगे।