पंचकूला। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 14 वर्षों से फरार चल रहे एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाब निवासी मोहाली को 5 जनवरी को पंजाब से काबू किया गया। वर्ष 2011 में चेक बाउंस मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिस पर उसे भगौड़ा घोषित किया गया। डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 291 भगौड़ों की गिरफ्तारी की गई है, जो वर्ष 2024 की तुलना में करीब 40 प्रतिशत अधिक है।