फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कश्मीर के छात्रों ने हरियाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित ''''हरियाणा दर्शन यात्रा'''' में कश्मीर से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला में हरियाणा साहित्य अकादमी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री से मुलाकात कर हरियाणा की ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर पर संवाद किया। डॉ. अग्निहोत्री ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और अपनी मातृभाषा व सांस्कृतिक पहचान को संजोकर रखने की अपील की। कार्यक्रम में संस्कृत सेल के निर्देशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल और युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने साहित्य अकादमी के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें