फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन काउंसिल निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से सेक्टर-15 स्थित भवन में आयु अस्पताल ग्रुप के सहयोग से एक मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। काउंसिल के नवनिर्वाचित प्रधान एनके शर्मा ने बताया कि काउंसिल में तत्कालीन प्रधान आरपी मल्होत्रा की पिछली टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में आयु अस्पताल के मेडिकल विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष सिंगला, परमिंदर सिंह और तरुण ठाकुर ने एटीएम कियोस्क की विशेष पद्धति द्वारा 35 वरिष्ठ नागरिकों के टेस्ट किए और चिकित्सा परामर्श दिया।
विज्ञापन

काउंसिल के उपप्रधान अशोक गुप्ता एवं वित्त सचिव एसपी विज ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा एटीएम कियोस्क पद्धति द्वारा किए टेस्टों में विशेष रूप से बीएमआई, बोन मास, हाइड्रेशन, विसरल फैट, मेटाबॉलिक एज, वासल, मेटाबोलिक रेटिंग , मसल क्वालिटी स्कोर, बीपी, पल्स, ऑक्सीजन आदि टेस्ट किए गए। काउंसिल प्रधान एनके शर्मा ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि काउंसिल द्वारा ऐसे शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, तो अस्पताल का सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आरपी मल्होत्रा, नारी शक्ति मंच चेयरपर्सन इंद्रवर्षा, काउंसिल के सेक्टर-20 के चेयरपर्सन विजय सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य भारत हितैषी और अशोक सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें