फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में खुलेगा निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग स्किल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जनवरी को खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बरवाला में निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग स्किल सेंटर की शुरुआत की जा रही है। इस सेंटर का शुभारंभ 14 जनवरी को वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल के सानिध्य में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे। वहीं राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि यह कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर उनके दिवंगत पुत्र की स्मृति में स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेंटर में 25 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं और सरकार के सहयोग से युवाओं को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग बैचों में प्रदान किया जाएगा। कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें