फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर धोखाधड़ी..पुलिस ने जारी की गाइड लाइन, डीसीपी ने बताया कि लोग दो तरह से धोखाधड़ी करते हैं, इन लोगों से हमेशा सावधान रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोशल साइट्स के माध्य से शहर में लगातार बढ़ रही ऑनलाइन ठगी के मामलों को ध्यान में रखकर पंचकूला पुलिस ने लोगों को जागरूक कर गाइड लाइन जारी है। पुलिस के अनुसार दस से ज्यादा फेसबुक पर परिचित की फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें। डीसीपपी मोहित हांडा ने बताया कि लोग जागरूक होकर इससे अपना बचाव कर सकते हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि साइबर दुनिया का अपराध लगातार बढ़ रहा है। लोग अलर्ट रहें। इससे वह कभी ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार नहीं होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करते हैं ठगी
पंचकूला डीसीपी ने बताया कि साइबर अपराधी पैसों की धोखाधड़ी करने के लिए फेसबुक पर दो तरीके से फेसबुक प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। पहला, फेसबुक यूजर्स का फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसके जरिये यूजर के परिचितों (दोस्तों और रिश्तेदारों) से फेसबुक मेसेंजर के माध्यम संदेश भेजकर अपना रिश्तेदार, कई अन्य लोगों को बीमार या अस्पताल में परिवार का सदस्य भर्ती बताकर या कोई अन्य मजबूरी बताकर रुपये मांगता है। फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के लिए यूजर्स के ही फोटोग्राफ को साइबर अपराधी चुराते हैं। फिर प्रोफाइल बनाकर उसका इस्तेमाल करते हैं।
ठगी का दूसरा तरीका
अपराधी आपकी फेसबुक प्रोफाइल को हैक करके फेसबुक मेसेंजर के माध्यम से संदेश भेजकर रिश्तेदारों व कई अन्य लोगों को बीमार या अस्पताल में भर्ती बताकर या कोई अन्य मजबूरी बताकर रुपये मांगते हैं। यूजर के प्रोफाइल को यूज करते हैं। यूजर को जानकारी भी नहीं मिलती है। इस प्रकार के लोगों से सावधान रहें। अगर कोई व्यक्ति आपको फेसबुक मेसेंजर के माध्यम से किसी भी पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, या किसी वालेट में पैसे ट्रांसफर करने को कहे तो उसे पैसे नहीं दें। इसकी सूचना तुरंत साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नंबर (155260) पर काल करके दें। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई ठगी हो जाती है तो तुरंत 155260 पर काल करें ताकि आपके धोखे से भेजा गया पैसा वापस आ कसे।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट को हैक करने से ऐसे बचाएं
1. फेसबुक प्रोफाइल अकाउंट का पासवर्ड समय-समय बदलते रहें। पासवर्ड मजबूत करेक्टर से बनाएं, अपने पासवर्ड में यूनिक सिंबल, नंबर, लोअर केस लेटर का बनाएं।
2. किसी भी अनजान स्थान पर अपना फेसबुक अकाउंट ना खोलें। अपनी फेसबुक अकाउंट की सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी और लॉग इन पर जाकर चेक करते रहें कि आपका एकाउंट किसी डिवाइस पर कहां लाग इन है। अगर किसी अनजान जगह पर लॉग इन है तो उसको लॉग आउट करें और अपनें फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल लें।
विज्ञापन

3. अगर आप किसी कैफे या किसी अन्य कंप्यूटर पर अपना अकाउंट लाग इन करते हैं तो अपने पासवर्ड को सेव ना करें । काम करने के बाद उचित तरीके लॉगआउट करें ।
फर्जी फेसबुक एकाउंट से कैसे बचें
1. अपने फेसबुक अकाउंट को पब्लिक न करें। अपने अकाउंट का प्रोफाइल लॉक करके रखें।
2. अपनी फ्रेंड लिस्ट को प्राइवेट रखें उसको पब्लिक ना करें।
3. अगर किसी शख्स का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया गया है, उसे असली फेसबुक पर इस फर्जी अकाउंट के बारे
पोस्ट कर जानकारी साझा करनी चाहिए।
4. फर्जी फेसबुक प्रोफाइल अगर आपके किसी परिचित या खुद की बनाई हो तो उस फेसबुक प्रोफाइल को रिपोर्ट प्रोफाइल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें