सेक्टर-8 स्थित अहाते में मंगलवार देर शाम करीब चार युवक आपस में झगड़ पड़े। लेकिन जब अहाते के कर्मचारियों ने उन्हें शांत करवा बाहर निकाला तो युवकों ने वहां तोड़फोड़ कर डाली। कर्मचारियों ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, इनमें से एक को चोट भी लगी। वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी युवकों समेत अहाते के कर्मचारियों को सेक्टर-7 पुलिस चौकी ले गए। दरअसल, मंगलवार शाम करीब 6 बजे अहाते में युवक आपस झगड़ने लगे। तो कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। लेकिन कुछ देर बाद सभी युवकों ने अहाते में लौटकर तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने घायल युवकों का सिविल अस्पताल में उपचार करवाया। फिर युवकों समेत अहाते के कर्मचारियों को सेक्टर-7 पुलिस चौकी ले जाकर उनसे पूछताछ की गई।