पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के लिए आयोजित बैडमिंटन ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में पंचकूला के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने फुर्ती और शॉट लगाने की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। ट्रायल का उद्देश्य खेल महाकुंभ के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था। बैडमिंटन कोच सुनीता सिंह पवार ने बताया कि खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ ट्रायल में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में पंचकूला का प्रतिनिधित्व करेंगे।