फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनसा देवी से चेन झपटमारी की महिला आरोपी सहित चार गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद की है। पंजाब के बरनाला निवासी आरोपी महिला छिन्द्र कौर पर 27 सितंबर को अंबाला कैंट के श्रद्धालु से श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में सोने चेन छीन ली थी। उसे मनसा देवी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद कर थी। अन्य आरोपियों से आठ ई-रिक्शा बैटरी, पांच साइकिल और चोरी की केबल बरामद की है। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें