पंचकूला। एजेंट बनकर तीन युवकों को यूरोप माल्टा भेजने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। राजपुरा पंजाब निवासी त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजित सिंह और मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर एमसीडी पुलिस ने चार एजेंटों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि एजेंट ने यूरोप माल्टा में काम दिलाने के लिए तीन लोगों से एक-एक लाख लिए थे। इसके अलावा एक ने 50 हजार दिए थे। कुछ दिनों बाद उनके ऑफिस पर ताला लगा मिला। धोखाधड़ी होने पर एमसीडी पुलिस को शिकायत दी गई।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने वाले सीरत, गुरप्रीत कौर, जसवंत सिंह और रणजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के लिए रुपये लेने के पांच माह बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद बताए मोबाइल नंबर पर मैसेज किया तो कोई जवाब नहीं आया। जब ऑफिस गया तो वहां पर लॉक लगा था। बगल के दुकान से पूछने पर जानकारी मिली कि वे धोखाधड़ी कर भाग गए हैं। गुरप्रीत ने बताया कि उसने ब्याज में रुपये लेकर एजेंट को दिए थे।