माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। जिले में सोमवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-21 का 17 वर्षीय किशोर, सेक्टर-12 का 40 वर्षीय व्यक्ति, खड़क मंगोली का 50 वर्षीय व्यक्ति और कालका का 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। अब तक जिले में कुल 98 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। पंचकूला की सीएमओ ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां-जहां मामले सामने आए हैं वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
डॉक्टरों की सलाह
घर से बाहर निकलते समय फुल बाजू के कपड़े पहनें।
शाम और सुबह के समय, जब मच्छर सबसे सक्रिय होते हैं, लंबी बाजू और फुल पैंट पहनें।
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, टंकी, गमले और पुराने टायर जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें।
खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाकर मच्छर को अंदर आने से रोकें।
मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें।
अपने घर और आसपास कचरा साफ रखें और बारिश का पानी जमा न होने दें।