फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-80 में चार नकाबपोश व्यक्ति से कार लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-80 में एक व्यक्ति से चार नकाबपोश लुटेेरे कार और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी कुबेर ने बताया है कि 31 जनवरी की रात वह अपने दोस्त से मिलने सेक्टर-105 जा रहे थे। जिस दौरान वह सेक्टर-80 के नजदीक पहुंचे तो वह रास्ता भूल गए। इस पर उन्होंने अपनी मारूति बैलिनो कार वहीं पर खड़ी कर ली और अंदर बैठे हुए अपने मोबाइल फोन पर लोकेशन चेक करने लगे। इसी दौरान अचानक चार लुटेरे उनकी कार के सामने आ गए और चारों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने कार के अगले शीशे पर कोई चीज जोर से मारी और इसके बाद उन्होंने मुझे कार से बाहर आने को कहा। इससे वह काफी डर गए थे और कार से बाहर आ गए। तभी उन्होंने हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें धक्का देकर उनकी कार में सवार हो गए। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर उसकी कार स्टार्ट करके उन्हें धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
कुबेर की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। बता दें कि सोहाना थाने में कार लूट का यह नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान भी इसी तरह लूट की पांच वारदातें हो चुकी हैं। अपराध के मामले में इस एरिया को काफी संवेदनशील माना जाता है। यहीं से करीब सात महीने पहले एक्सिस बैंक की कैश वैन लूटी गई थी और आरोपी डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें