पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से चार आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत बदले गए चार आईपीएस अधिकारियों में, शशि प्रभा द्विवेदी को एडीजीपी आईआरबी पंजाब नियुक्त करते हुए पुलिस चुनाव सेल की नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अन्य अधिकारियों में विभु राज एडीजीपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी पटियाला रेंज पटियाला लगाते हुए डीआईजी आईआरबी पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के अलावा एल. एलांचेजियन को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) लुधियाना लगाया गया है। पीपीएस अधिकारी सिमरतपाल सिंह को डीसीपी लॉ एंड आर्डर और ऑपरेशंस लुधियाना तैनात किया गया है।