फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आधी रात को घूमने निकले थे चार दोस्त, कालका-शिमला हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कालका-शिमला हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। आधी रात को मौज करने निकले चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पीछे से ट्रक में फंस गई। कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान अंश नागपाल सेक्टर-12 निवासी के रूप में हुई है। घायलों में रियान (14) सेक्टर-4 पंचकूला, सक्षम जीरकपुर और संयम (17) सेक्टर-8 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों को बताए बिना अंश बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी आई-10 कार लेकर घर से निकल गया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी दोस्त कार में बैठकर कालका-शिमला हाईवे पर मौज करने निकल गए। रात करीब दो बजे अंश कालका-शिमला हाईवे पर साकेत नर्सिंग कॉलेज के पास पहुंचा। तब कार की स्पीड बहुत थी। ट्रक चालक गुजरात से सामान लेकर बद्दी की तरफ जा रहा था। ट्रक अपनी लेन में चल रहा था। ट्रक में सामान होने के कारण चढ़ाई पर ट्रक की गति धीमी थी। इस दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


क्रेन से खींची गई कार
सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शीशा तोड़कर कार सवार समेत तीनों को बाहर निकाला गया। अंश कार में फंसा रहा। मौके पर क्रेन मंगाई गई। इसके बाद कार को ट्रक के नीचे से खींचकर बाहर निकाला गया। उसके बाद अंश को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रियान की हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया गया। उसके परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी विकास आनंद ने बताया कि अंश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अंश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता बिजनेस मैन हैं।
विज्ञापन



22 दिसंबर को कार चालक की हो गई थी मौत
22 दिसंबर को कालका शिमला हाईवे पर रात करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया था। कार और ट्रक की टक्कर में 25 साल के सॉफ्टवेयर डेवलपर की कार में आग लगने के बाद जिंदा जलकर मौत हो गई थी। कार में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें