फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: गांव बुर्ज कोटियां में झाड़ियों में मिली चार दिन की बच्ची, सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Dec 2024 07:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

क्रशर पर काम करने वाले लोगों ने आशा वर्कर को सूचना दी। इसके बाद आशा वर्कर माैके पर पहुंची। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची को सेक्टर छह के अस्पताल में निक्कू में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन
पंचकूला में मिली चार दिन की बच्ची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरावती पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बुर्ज कोटिया क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क के किनारे झाड़ियों में कंबल में लिपटी एक नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को एक आशा वर्कर जीत कोर बुर्ज कोटिया ने सूचना दी कि सुबह करीब दस बजे के आस पास कुछ महिलाएं शौच के लिए जंगल की तरफ जा रही थी तो तभी उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। जब महिलाओं ने जाकर देखा तो पाया कि एक नवजात बच्ची झाड़ियों के अंदर कंबल के अंदर पड़ी है जिसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना उन्हें दी।

आशा वर्कर ने बताया कि उसके बाद वह मौके पर पहुंची और कंबल में लिपटी बच्ची को देखकर उसने इसकी सूचना डायल 112 में दी। डायल 112 ने पहुंच कर इसकी सूचना संबंधित थाने में दे कर उसे पंचकूला सेक्टर 6 में दाखिल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें