फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 500 ग्राम आइस ड्रग और 165 ग्राम हेरोइन समेत चार गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 10:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। दोराहा पुलिस ने 500 ग्राम आइस ड्रग व 165 ग्राम हेरोइन बरामद कर 4 तस्कर पकड़े। हेरोइन देने वाला फरार हो गया। इन नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 500 ग्राम आइस ड्रग और 165 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह नेटवर्क सीमावर्ती जिले फिरोजपुर से जुड़ा है। एसएसपी ज्योति यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि टीम फिरोजपुर के बड़े तस्कर मोहित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में पुलिस ने नशा तस्कर अभिषेक सिंह और नवदीप सिंह नवी को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। दोनों से गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनके पीछे दोराहा का कुख्यात नशा तस्कर धर्मवीर उर्फ बंटी गुज्जर है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंटी गुर्जर और उसके साथी लुधियाना निवासी हरमन को काबू कर लिया। तलाशी में इनके पास से 500 ग्राम आइस ड्रग और 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि बंटी गुज्जर और उसका ग्रुप फिरोजपुर के मोहित से नशा खरीदते थे। फिर इसे सप्लाई करते थे। मोहित इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर है, जो इस समय फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक मोटरसाइकिल और एक कार शामिल है। धर्मवीर उर्फ बंटी गुज्जर के खिलाफ पहले भी दोराहा में नशा तस्करी के दो मामले और लड़ाई-झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी (आई) पवनजीत चौधरी, डीएसपी (आई) मोहित सिंगला, डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा, एसएचओ दोराहा आकाश दत्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें