फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजिंदर की हत्या करने वाले आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 4 सितंबर को सेक्टर-17 में तेजिंदर की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपियों विकास मोर उर्फ बॉक्सर, गुरमीत सिंह उर्फ ढकालिया और अमित को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद तीनों को चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि क्राइम ब्रांच दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच टीम ने तीनों आरोपियों को मनीमाजरा से गिरफ्तार कर .32 बोर की पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 4 सितंबर को तेजिंदर सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत के सामने अपने दोस्त संदीप के साथ पार्किंग में खड़ा था। इस दौरान अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए विकास मोर अपने साथियों के साथ पार्किंग में पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने तेजिंदर और संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने तेजिंदर को पांच और संदीप को एक गोली मारी थी। इसके बाद आरोपी सेक्टर 17/22 से ऑटो हायर कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को पीजीआई भर्ती करवाया था, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद तेजिंदर को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें