फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है। सभी थाना पुलिस द्वारा रोजाना अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी दिशा में थाना पिंजौर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में पिंजौर निवासी ताज मोहम्मद, भूपिंदर सिंह, सुभाष नगर, एचएमटी निवासी सुनील कुमार और राजेश बैनिवाल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन नहीं करने की सख्त हिदायत दी। हालांकि, इसके बाद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने चेताया कि आगामी दिनों में भी सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें