फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1.75 करोड़ की ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 1.75 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बावजूद साइबर पुलिस के हाथ खाली हैैं। पुलिस इतनी बड़ी ठगी में अब तक कुछ भी रिकबरी नहीं कर पाई है। चौथे आरोपी तेजेंद्र पाल सिंह को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में सेक्टर-12ए निवासी पीड़ित सुशील कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 जुलाई 2024 को उनके फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उन्होंने लाइक कर दिया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसके जरिए उनको शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर उनसे 1.75 करोड़ रुपये की ठगी हुई। साइबर थाना पंचकूला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2), 318 (4), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन पुलिस अभी तक इस ठगी के मुख्य सरगना तक पहुंच नहीं पाई है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने 16 दिसंबर को दो आरोपियों कृष्ण कुमार निवासी गांव तुकावाली जिला सिरसा और सुभाष निवासी गांव जमाल जिला सिरसा को गिरफ्तार किया था। 11 जुलाई 2025 को पुलिस ने तीसरे आरोपी संजय कुमार उर्फ बॉक्सर निवासी गांव तरकावाली जिला सिरसा को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें