पंचकूला। गांव नाडा के समीप तेज रफ्तार ऑटो चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, रोहतक निवासी राकेश आर्य ने दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में पीएमटी के लिए अपने गांव से 19 जुलाई को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचा था। शनिवार की सुबह करीब 4:15 बजे वह तैयार होकर पैदल पंचकूला की तरफ जा रहा था। वे नाडा साहिब गुरुद्वारा से स्लिप रोड पर पंचकूला की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद ऑटो चालक रुका और उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद ऑटो चालक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।