फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व विधायक डाॅ. दलबीर सिंह वेरका और एसजीपीसी सदस्य बिक्रमजीत सिंह कोटला ‘आप’ में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पटियाला, फिरोजपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ में विपक्षी पार्टियों के कई नेता रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।अमृतसर में पूर्व विधायक डॉ. दलबीर सिंह वेरका और एसजीपीसी सदस्य बिक्रमजीत सिंह कोटला ‘आप’ में शामिल हो गए। वेरका 1985 और 2007 में दो बार विधायक रहे। वह पेशे से एक प्रतिष्ठित एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वहीं, पटियाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी मेयर इंद्रजीत सिंह और बीजेपी के कई पूर्व पार्षद बलविंदर पाल शर्मा, पवन शर्मा, सुरिंदर जीत शर्मा, डॉ. सरबजीत शर्मा, चुरंजी लाल, मनमोहन कृष्ण और जीवन शर्मा भी आप में शामिल हो गए।
विज्ञापन

यहां शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ आप में शामिल शामिल हुए। उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग के जिला उपाध्यक्ष ठेकेदार जगजीवन सिंह, ठेकेदार हरपाल सिंह, करमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राम कृष्ण, मनमीत सिंह, जिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, करनजोत सिंह और भूपिंदर पाल सिंह भी ‘आप’ में शामिल हुए।
इसी तरह श्री मुक्तसर साहिब जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मनजीत सिंह संधू भी शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए। इस मौके पर उनके साथ आप सरकार के मंत्री डॉ. बलजीत कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वहीं चंडीगढ़ में हरदीप सिंह बुटरेला के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल के कई नेता ‘आप’ में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल से चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके जगतार सिंह, राजीव तुली और राजिंदर सिंह लाली ‘आप’ में शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। हमारे कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें