पंचकूला। राज्यभर में रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक विशेष अभियान चलाकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जुआ अधिनियम, अवैध शराब की तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने बेल जंपर सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस के दो मामलों में 750 ग्राम गांजा, 4.60 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब की तस्करी के मामले में 113 बोतल देशी और 7690 रुपये जुआ राशि बरामद की गई है। यह एक विशेष छापामारी अभियान पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में चलाया गया है। ऑपरेशन आक्रमण नंबर-10 के तहत पुलिस की टीम अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई की गई है।