अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नहर में अधिक पानी के आने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल नहर में फंस गए थे, जिसके बाद सेना की तरफ से उन्हें रेस्क्यू किया गया। धालीवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैं हलके में नहर की मरम्मत में जुटा था लेकिन बहुत ज्यादा पानी आने की वजह से मेरा वहां से निकलना मुश्किल हो गया। इस दौरान 270 इंजीनियरिंग रेजिमेंट ने मुझे वहां से निकला। भारतीय सेना ने पंजाब पहले युद्ध के दौरान और अब बाढ़ में पंजाबियों की रक्षा कर रही है। पंजाब सेना का यह एहसान कभी नहीं भूलेगा।