फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व ठेका कर्मचारी को पीटा<bha>;</bha> दी धमकी डीएमसी और पार्षद पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर अपूर्व चौधरी और पार्षद अक्षय चौधरी के खिलाफ सेक्टर-5 पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड का ठेका लेने वाली कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी से मारपीट करने, रोकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी रवि त्रिवेदी ने विवाद का कारण डीएमसी को कमिशन नहीं देना बताया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा में दो जवानों को तैनात कर दिया गया है। डीएमसी और पार्षद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
रवि त्रिवेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 12 बजे निगम के पार्षद अक्षय चौधरी ने सेक्टर-2 स्थित अपने घर पर बातचीत के लिए बुलाया। वह रात को उनके घर के सामने पहुंचा ही था कि अक्षय चौधरी भी अपनी काले रंग की फॉरच्यूनर में वहां पहुंच गया। उनकी गाड़ी से एक लड़का निकलकर उसके पास आया। उसने गाड़ी के अंदर जाकर बात करने को कहा। वह गाड़ी में जाकर बैठ गया। वहां पहले से अक्षय चौधरी के साथ डीएमसी अपूर्व चौधरी भी बैठे थे। फॉरच्यूनर में बैठते ही वे लोग गाड़ी को लॉक कर उसको सेक्टर-12 की तरफ ले गए। उसके अनुसार गाड़ी के भीतर डीएमसी बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि तेरे पास काफी जानकारी है। तू कहीं भी बोल देगा। तेरा कुछ करना पड़ेगा। करीब 10 मिनट में वे सेक्टर-12ए स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। वे लोग उसको जबरदस्ती घर के अंदर ले गए। वहां पर लोहे की रॉड से करीब 10 मिनट तक उसको पीटा। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले के बाद जान बचाने के लिए उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसने अपनी पत्नी को भी फोन कर दिया। यह बात सुनकर डीएमसी के हेल्पर ने कमरे का ताला खोल दिया। इसके बाद डीएमसी ने गैलरी में रोककर उसको धमकाया कि अगर किसी से शिकायत की या फिर किसी भी तरह की जानकारी किसी से शेयर की तो गोली मार दूंगा। वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो तब तक डायल 112 की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। डायल 112 ने उसको सेक्टर-2 पुलिस चौकी ले जाकर छोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास अर्जी देकर जान का खतरा होने के बारे में लिखित तौर पर शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता को पंचकूला पुलिस ने दो पुलिसकर्मी 24 घंटे सुरक्षा के लिए मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन




यह है आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि एक निजी कंपनी के पास डंपिंग ग्राउंड का ठेका है। वह कंपनी का काम सितंबर 2023 से देख रहा था। कंपनी का बिल पास करवाने का काम वही करता था। करीब तीन माह पहले बिल पास करने को कमीशन के मामले में डीएमसी से बहस हुई और उसके बाद उसने काम छोड़ दिया। इसके बाद कई बार उसकी डीएमसी से बहस हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डीएमसी हर फाइल पर कमीशन मांगते थे। काम छोड़ने के बाद कई बार फोन पर बात हुई और उसके बाद 13 अगस्त की रात अक्षय चौधरी ने कॉल कर उसको सेक्टर-2 में बुलाया था।
विज्ञापन



रवि त्रिवेदी फ्राड है। मारपीट का कोई मामला नहीं हुआ है। उसके लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। - अपूर्व चौधरी, डीएमसी


रात को रवि त्रिवेदी को मैंने बुलाया था। दोनों का आपसी झगड़ा है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। - अक्षय चौधरी, पार्षद

रवि त्रिवेदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। केस की आगामी जांच जारी है। - रुपेश चौधरी, एसएचओ, सेक्टर-5 थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें