फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा में बेरोजगारी के हालात पर बरसे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेरोजगारी को लेकर आए सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़ों पर सरकार हमला बोला है। इस रिपोर्ट पर हुड्डा ने कहा कि महीना बदलता है, साल बदलता है, कैलेंडर बदलता है, लेकिन बीजेपी-जेजेपी सरकार का रिकॉर्ड नहीं बदलता। यह सरकार हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में हरियाणा को हमेशा पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर देती है। रिपोर्ट में एक बार फिर हरियाणा ने देश में सबसे ज्यादा 37.4 प्रतिशत बेरोजगारी का आंकड़ा छुआ है। यह राष्ट्रीय औसत से साढ़े 4 गुणा ज्यादा है। पिछले महीने हरियाणा में 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी। हरियाणा हर बार बेरोजगारी के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ता है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं। उन पर पक्की भर्ती करने की बजाय सरकार कौशल रोजगार निगम के जरिए ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। लगातार सरकारी विभागों और पदों को खत्म किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए सरकार ने किसानों व समसामयिक मुद्दों पर ज्ञानवर्धक चर्चा, प्रदेश के समाचारों व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों के प्रसारण के लिए बनाए गए हिसार दूरदर्शन को बंद करने का फरमान सुनाया है। इस फैसले की वजह से चैनल में काम करने वाले दर्जनों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे और करोड़ों रुपए के संसाधन बेकार हो जाएंगे। साथ ही दूरदर्शन से जुड़े हरियाणवी कलाकार और अन्य विशेषज्ञ अपनी कला व विशेषज्ञता लोगों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। सरकार को चैनल बंद करने या इसे शिफ्ट करने का फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें