फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जंगल में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला में रिहौड़ सड़क मार्ग स्थित नदी पुल के पास जंगल में देर शाम आग लग गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आगजनी में जंगल की काफी वन संपदा नष्ट हो गई, जबकि धुएं के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें