पंचकूला। ट्राइसिटी क्षेत्र में कारों से बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर चोर को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, चोरी की चार बैटरियां और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू गोयल (43 ) निवासी गोविंद विहार, बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं और चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े स्थानों की निशानदेही भी करवाई है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है। ब्यूरो