फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रक से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर-दिवानवाला मार्ग पर कार्रवाई के दौरान वन कर्मियों पर जानलेवा हमला, सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और विभागीय वाहन को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। वन विभाग की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन राजिक अधिकारी पिंजौर की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार 18 और 19 जुलाई की मध्यरात्रि करीब दो बजे वन विभाग की टीम नंदपुर-दिवानवाला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सरकारी कस्टोडियन भूमि पर एक जेसीबी मशीन और बड़ा ट्रक संदिग्ध खनन गतिविधियों में संलिप्त दिखाई दिया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि टीम में शामिल वन दरोगा सन्नी खोवाल, रमेश कुमार और वन रक्षक आकाश ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन को वन कर्मचारियों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। वहीं जेसीबी चालक भी अंधेरे का फायदा उठाकर मशीन सहित भाग निकला।
वन विभाग के अनुसार पीछा करने पर उक्त ट्रक घग्गर नदी क्षेत्र में अन्य लोगों के साथ अवैध खनन करते पाया गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ट्रक से उतरकर वन कर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट और धक्का-मुक्की करने लगा। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और विभागीय वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग ने दावा किया है कि घटना के वीडियो सहित अन्य साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें