फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब अपनाएगा ‘फारेस्ट एंड वाइल्ड लाईफ़ सर्विलांस एंड मोनिटरिंग सिस्टम’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के वनों और वन्य जीवों के बचाव के लिए ‘फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ सर्विलांस एंड मानिटरिंग सिस्टम’ अपनाया जाएगा। इस नयी प्रणाली के अंतर्गत वनों में थर्मल इमेजिंग कैमरे, ट्रैप कैमरे और ड्रोनों की मदद ली जाएगी। मंगलवार को विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान प्रस्तुति देखने के बाद पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि राज्य के वनों और वन्य जीवों की निगरानी के लिए एक विशेष योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार भी ‘फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ सर्विलांस एंड मानीटरिंग सिस्टम’ अपनाने के लिए सर्वेक्षण कर रही है और जल्द ही वन विभाग की एक सीनियर अधिकारियों की टीम राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा भी करेगी। उन्होंने बताया कि दौरा करने वाली टीम की रिपोर्ट के अनुसार इस योजना को अमली रूप दिया जाएगा। धर्मसोत ने बताया कि इस नई प्रणाली को अपनाकर प्रभावी ढंग से जंगलों से कीमती लकड़ी चोरी करने की घटनाओं को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम द्वारा जंगली जीवों के शिकार को भी रोका जा सकेगा और जंगलों को आग से बचाया भी जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को अपनाने से वन विभाग द्वारा खाली करवाए गए नाजायज कब्ज़े वाले स्थानों, नयी प्लांटेशनों, विभाग के खाली पड़े स्थानों पर की गई प्लांटेशन पर निगरानी भी रखी जा सकेगी। धर्मसोत ने आगे बताया कि इस तकनीक से जंगलों में लगी आग पर काबू पाने, कीमती वृक्षों की चोरी की गतिविधियों को रोकने, पौधों का विकास और जंगली जीवों का शिकार से बचाव करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम एक केंद्रीय कंट्रोल सिस्टम के तहत काम करेगा और समूची रिपोर्टें निर्धारित पोर्टल पर भेजेगा। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम जहां विभाग की कार्य-कुशलता में विस्तार करेगा, वहीं ग़ैर -कानूनी गतीविधियों को रोकने और जल्द कार्रवाई करने में भी मददगार सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें