फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए वन व प्रकृति जागरूकता पार्क किए जाएंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए वन व प्रकृति जागरूकता पार्क विकसित करेगी। पटियाला, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पठानकोट में गांव घरोटा, कटारूचक्क, हैबत पिंडी व आईटीआई बमियाल में ये पर्यावरण पार्क बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार पटियाला में बैरन माइनर सहित दो स्थानों पर पर्यावरण पार्क विकसित किए जा रहे हैं। अमृतसर में गांव जगदेव कलां पुल के पास पर्यावरण पार्क बनाया जा रहा है जबकि होशियारपुर के बस्सी पुरानी में एक वन चेतना पार्क का काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि हैबत पिंड में पार्क के संबंध में इंटरलॉकिंग टाइलों वाले नेचर ट्रेल का कार्य पूरा हो चुका है जबकि खेल उपकरण स्थापित करने एवं ओपन एयर शेल्टर का निर्माण चल रहा है। घरोटा में भी इंटरलॉकिंग टाइलों वाले नेचर ट्रेल का कार्य पूरा हो चुका है जबकि खेल उपकरण स्थापित करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें