संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. अमित कुमार ने टीम के साथ जिले में बाजारों में फलों व सब्जियों की दुकानों, कोल्ड स्टोरेज आदि का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित कर लैब में जांच के लिए भेजा। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ जो खाने योग्य नहीं थे उनको नष्ट करवा दिया गया व सभी फल विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखें व कटे फल न बेचें। उन्होंने कहा कि फलों, सब्जियों एवं जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धूल व मक्खियों से बचाकर रखें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार कटे-गले-सड़े व दूषित फल व खाद्य पदार्थ बेचता पाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।