फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन की शिकायत पर डीसी ने दिए मौके पर जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने और अवैध कब्जे की शिकायतों पर भी अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

खेड़ा और करनपुर नदी में अवैध खनन की शिकायत पहुंची, टाबर में खराब ट्रांसफार्मर और सुंदरपुर में अवैध कब्जे की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अवैध खनन, खराब ट्रांसफार्मर और अवैध कब्जे समेत पांच शिकायतें पहुंचीं। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जिलावासियों की समस्याओं का बिना देरी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।

अवैध खनन की मौके पर जांच
गांव खेड़ा और करनपुर नदी में अवैध खनन की शिकायत पर डीसी ने खनन अधिकारी को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


टाबर में ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश
गांव टाबर के ग्रामीण ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी को उसी दिन शाम तक मौके पर जाकर जांच करने और ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने के निर्देश दिए।

सुंदरपुर में अवैध कब्जे की शिकायत
सुंदरपुर के ग्रामीण ने सरपंच पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) को मौके का मुआयना कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर में एसडीएम मन्नत राणा, तहसीलदार सुरेश कुमार, डीडीपीओ विशाल पराशर, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज व परमजीत सिंह, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें