फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धुंध, बारिश और धूप, सुबह-शाम ठंड, दिन में बाहर निकले लोग

विज्ञापन
दिन में धूप में चहकतीं कॉलेज की छात्राएं। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। रात को धुंध और सुबह बारिश ने जहां ठंड बढ़ा दी, वहीं दोपहर को निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी। रात को धुंध की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सुबह बारिश होने से लोग सैर को नहीं निकले। दोपहर तक जिला धुंध के आगोश में रहा। सुबह भी स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वीरवार की रात होते-होते फिर धुंध ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले सप्ताह भर ठंडक बनी रहेगी। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। इस कारण लांग रूट की बसें रोहतक, हिसार, अमृतसर की बसें देरी से आईं। धुंध का असर ट्रेनों, बसों और फ्लाइटों के आवागमन पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें