फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सतलुज और स्वां दरिया के क्षेत्रों के लिए 52 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सतलुज और स्वां दरिया के क्षेत्रों के लिए 52 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी दे दी है जिसके तहत आनंदपुर साहिब के गांवों की सुरक्षा के लिए 11,000 फीट लंबे तटबंधों का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि इससे मानसून के दौरान बाढ़ की मार झेल रहे गांवों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही 30 करोड़ रुपये की और परियोजनाएं भी विचाराधीन हैं जिन्हें जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। हम ठोस और दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। गांव दसगराईं और महैन में तटबंध निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
गांव हरसा बेला में उन्नत डिजाइन वाले 2,200 फीट लंबे तटबंध के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह गांव महिंदली कलां को 8.75 करोड़ से अधिक की लागत से 1,800 फीट लंबा नया तटबंध मिलेगा। गांव अगमपुर में गांव और पुल की सुरक्षा के लिए 12 करोड़ से 3,200 फीट लंबा विशाल तटबंध बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बुर्ज में 7 करोड़ से 700 फीट लंबा तटबंध बनाया जाएगा। गांव अजोली में 3.5 करोड़ से 700 फीट लंबा तटबंध बनाया जाएगा जबकि गांव लोधीपुर को 9 करोड़ की लागत से 2,000 फुट लंबे तटबंध से सुरक्षित किया जाएगा। इन प्रमुख स्थानों के अलावा भलाण, त्रिवेणी मंदिर, नानगरां सहित अन्य गांवों के लिए भी बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रगति पर हैं या मंजूर किए जा चुके हैं। मानसून से पहले इन परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें