एयर इंडिया की ओर से 29 अगस्त से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच एक नई फ्लाइट शुरू की जा रही है। दिल्ली से शाम 6.15 बजे उड़ान भरकर यह फ्लाइट 7.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी जबकि यहां से 7.50 बजे उड़ान भरकर 8.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह जानकारी एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने दी। 70 सीटों का यह एयरक्राफ्ट एलायंस एयर द्वारा आपरेट किया जाएगा।